ललितपुर: शहर के जेल चौराहा स्थित शिव मंदिर में शेषनाग को क्षति पहुंचाने वाले मुस्लिम समुदाय के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहर के जेल चौराहा के पास स्थित शिव मंदिर में एक मुस्लिम समुदाय के आरोपी ने बुधवार दोपहर के समय घुसकर मंदिर के शिवलिंग पर लगे हुए शेषनाग को क्षतिग्रस्त कर दिया था। उक्त मामले में पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही लोगों की मदद से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शेषनाग को पुनः मंदिर में स्थापित कराया गया है।