सागर नगर: गिरवर-लिधौरा के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
बीना-कटनी रेलवे ट्रैक पर गिरवर-लिधौरा के बीच रेलवे पुलिया के पास शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान लखन (25) पिता रामदास गौड़ निवासी गिरवर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ट्रेन से कटने की वजह से मृत हुआ है।