गुरुआ: गुरुआ में कल उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की होगी संयुक्त जनसभा
Gurua, Gaya | Oct 21, 2025 गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज़ हो गई है। बुधवार 22 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे, गुरुआ उच्च विद्यालय के मैदान में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एक संयुक्त भव्य चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।