तारानगर: राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ ने लंबित 27 मांगों को लेकर शासन सचिव ऊर्जा के नाम अधीक्षण अभियंता चूरू को ज्ञापन सौंपा
राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ ने लंबित 27 मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 20 मई 2026 को डिस्कॉम मुख्यालय स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो 10 जून 2026 को जयपुर स्थित विद्युत भवन पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली औद्योगिक अशांति की पूरी जिम्मेदारी विद्युत प्रशासन की होगी।