दमोह: आनु में कीटनाशक दवा मिले गेहूं की दुर्गंध से चार बच्चे बीमार, 5 वर्षीय मासूम की मौत; तीन को गंभीर हालात में जिला अस्पताल
Damoh, Damoh | Jun 20, 2026 दमोह हिण्डोरिया थाना के आनु गांव में कीटनाशक दवा मिले गेहूं की दुर्गंध से चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां 5 वर्षीय धर्मेंद्र प्रजापति को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं रीना (3), दिनेश (7) और दीपक (9) का उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार बच्चे उस कमरे में सो रहे थे जहां दवा युक्त गेहूं रखा था। कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए है।