परसिया: मानसिक रूप से कमजोर 17 वर्षीय किशोरी गर्भवती, चाइल्ड हेल्पलाइन से खुला मामला, मेडिकल जांच कराई गई
बडकुही चौकी क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में 17 साल की नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है। घरों में काम करती है। इसी दौरान बालिका से दुराचार का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। आंगनबाडी कार्यकर्ता किशोरी को लेकर गुरुवार को साढे चार बजे अस्पताल पहंुची।