बहराइच: बहराइच जिले में पेंशनर्स एसोसिएशन ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
बहराइच जिले में मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा बहराइच ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष आर.सी. चौधरी ने किया। इस दौरान 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौपा गया है।