बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के पीर बहोडा में आवारा कुत्ते ने व्यक्ति पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल हुआ
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के पीर बहोडा में आवारा कुत्ते ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि मामले की शिकायत कई बार नगर निगम के अधिकारियों से की। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।