भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से यू सरकी ग्राम पंचायत डोडकी में SIR (स्ट्रेंथनिंग ऑफ इंडिविजुअल रिस्पॉन्सिबिलिटी) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रवण पाठक मौजूद रहे साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं, बूथ प्रभारी एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की।