पटना ग्रामीण: पटना के वेद विद्यालय में T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के लिए किए गए हवन पूजन
T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच होने वाली है। टीम इंडिया की जीत के लिए पटना के वेद विद्यालय में शनिवार को हवन पूजन का आयोजन किया गया। वेद विद्यालय में हनुमान चालीसा भी पढ़ी गई और टीम इंडिया की जीत की कामना भी की गई। छोटे-छोटे पुरोहितों ने मंत्रोचारण के साथ भारतीय टीम के खिलाड़ियों का प्रतीकात्मक अभिनंदन भी किया।