भैंसदेही: भैंसदेही के जिला सहकारिता बैंक में केसीसी के रूपए निकाले लगी किसानों की भीड़, किसानों ने दो काउंटर खोलने की मांग
भैंसदेही में एक मात्र जिला सहकारिता बैंक में इन दिनों भारी भीड़ चल रही है किसान अपने केसीसी ऋण के रूपए और सम्मान निधि के पैसे निकालने के लिए भरी धुप में घंटों इंतजार कर रहे हैं। दरसल भैंसदेही विकासखण्ड और कुछ भीमपुर विकासखण्ड की सहकारिता समितियों के हजारों किसानों के खाते इस बैंक में है। और एक काउंटर से ही लेन देन होता है जिससे यहा किसानों को घंटों इंतजार कर