हुज़ूर: भोपाल के जहांगीराबाद में बस में छुरी अड़ाकर लूट करने वाले तीन नाबालिग समेत 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Aug 26, 2024 भोपाल के जहांगीराबाद में बस में छुरी अड़ाकर लूट करने वाले तीन नाबालिग समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, जहांगीराबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी का निकाला जुलूस। भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में बस के आगे ऑटो लगाने के बाद बदमाशों ने बस को रोका। आरोपियों ने तीन युवकों से 11 हजार रुपए कैश और मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया था।