पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी ने खुश्कीबाग मिलनपाडा में निर्माणाधीन आधुनिक पार्क का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Purnea East, Purnia | Jun 20, 2026
पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी मे शनिवार को शाम के 5 बजे क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वार्ड नंबर 41 खुश्कीबाग मिलनपाड़ा, खुश्कीबाग में निर्माणाधीन आधुनिक पार्क का निरीक्षण किया. इस मौके पर महापौर विभा कुमारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।इस दौरान महापौर ने आमलोगो से मिलकर उनकी समस्याओं को भी जाना