थावे: पैठानपट्टी गांव में युवक की गोली मारकर हत्या मामले में फरार मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया समर्पण
थावे थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव में युवक की गोली मारकर हुई हत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित टाइगर ने कोर्ट में सोमवार को आत्म समर्पण कर दिया। वही आरोपित को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में जुट गई है।