गोपीकांदर: संविधान दिवस पर गोपीकांदर थाना प्रभारी ने पुलिस कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई
भारत के संविधान के लागू होने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज 26 नवंबर 2025 बुधवार को गोपीकांदर थाना परिसर में थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया। मौके पर थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवानों ने हिस्सा लिया। थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने सभी पुलिस कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई।