कांके: कोतवाली थाना क्षेत्र, पुरानी रांची में तीन गाड़ियों में आग, तीनों जलकर खाक
Kanke, Ranchi | Jun 1, 2026 कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पुरानी रांची में तीन गाड़ियों में आग लग गई। आग लगने की वजह से तीनों गाड़ियां जलकर खाक हो गई। सोमवार सुबह करीब नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले एक गाड़ी में आग लगी, जिसके बाद आग तेजी से फैलते हुए पास में खड़ी दो अन्य गाड़ियों तक पहुंच गई। देखते ही देखते तीनों वाहन आग की लपटों में घिर गए।