चकिया: भटवारा खुर्द विद्यालय के बच्चों से पोखरे में धुलवाई जा रहीं थालियां, वीडियो हुआ वायरल
भटवारा खुर्द स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आज शुक्रवार दोपहर 03 बजे वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूली ड्रेस पहने बच्चे मध्यान्ह भोजन के बाद पोखरे में उतरकर थालियां धोते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने पोखरे के गहरे होने की बात कहते हुए हादसे की आशंका जताई है तथा शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।