जांजगीर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भीमा तालाब परिसर में होगा जिला स्तरीय आयोजन, कलेक्टर ने तैयारियों को लेकर ली बैठक
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास सुबह 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में का