गोरखपुर: 22 फरवरी से जिले में शुरू होगी यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा, DIOS ने दी जानकारी
यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं कल से जिले के 206 परीक्षा केंद्रों शुरू होगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय निगरानी व्यवस्था रहेगी।परीक्षा केंद्रों पर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ ही बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय व लखनऊ कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जाएगी। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 1,39,231 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।