दमोह: खंचारी पटी में आकाशीय बिजली गिरने से 3 किशोर झुलसे, 1 की मौत, 2 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Apr 3, 2026 दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के खांचरी पट्टी गांव में शुक्रवार सुबह खेत में काम कर रहे तीन किशोर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। विवेक पाल (10), यशवंत लोधी (16) और घनश्याम लोधी (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान घनश्याम की मौत हो गई, जबकि विवेक और यशवंत का इलाज जारी है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।