शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बुधवार को सीओ सिटी ने न्यायालय परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परिसर में स्थापित सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर कैमरों की कार्यप्रणाली, निगरानी व्यवस्था और कवरेज क्षेत्र की समीक्षा की।