कर्वी: चित्रकूट के वाल्मीकि आश्रम पहुंचने से पहले बाबा भरतदास को किया गया हिरासत में, दिनभर प्रशासन रहा हाई अलर्ट
चित्रकूट में वाल्मीकि आश्रम की ओर जा रहे पूर्व महंत भरतदास को रैपुरा थाना क्षेत्र की गनिवा चौकी पुलिस और एसओजी ने हिरासत में रविवार शाम 5:30 बजे ले लिया। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद प्रशासन पहले से अलर्ट था। आश्रम में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि महिलाओं ने भरतदास के संभावित आगमन का विरोध किया है।