हनुमानगढ़: जयपुर में पाकिस्तान से आए शहजाद का आधार कार्ड बनाने की पड़ताल में भादरा का फर्जी आधार सेंटर पकड़ा गया
फर्जी बायोमेट्रिक के जरिए आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह से आईटी विभाग के कर्मचारी 90 रुपए कमीशन लेते थे। एक आधार कार्ड अप्रूव्ड करने के एवज में यह पैसे मिलते थे जो आरोपी आपस में बांट लेते थे। भादरा कस्बे में फर्जी आधार सेंटर संचालन के मामले की जांच में यह तथ्य सामने आए हैं। खास बात यह कि राजस्थान पुलिस को जम्मू कश्मीर पुलिस से इनपुट मिलने के बाद की गई।