सिरसागंज: हाईवे स्थित गुंजन चौक पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में हाईवे स्थित गुंजन चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव खेरिया मुसाहतपुर निवासी किसान हरिओम को रविवार रात करीब 9 बजे एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेज दिया।