सतना। जिला अस्पताल सतना से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बाइक चलाते हुए अस्पताल के अंदर तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन और वहां मौजूद लोग उसे रोकने के बजाय तमाशबीन बने नजर आए।नजारा देख जिला अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओ पर खड़े हुए सवाल।