मंडी की सांसद कँगना रनौत से भी मिलेगी संघर्ष समिति : गुरु शरण परमार
जोगिंदर नगर से संस्थान बदले जाने के खिलाफ 14वें दिन में प्रवेश कर गई भूख हड़ताल।
07 सितंबर की जन आक्रोश महा रैली की चल रही जोरदार तैयारी।
RCFC बचाओ संघर्ष समिति द्वारा जोगिंदर नगर से इस संस्थान को सोलन भेजने की नोटिफिकेशन के खिलाफ आज क्रमिक भूख हड़ताल के 14वें दिन ढेलू पंचायत के प्रधान हरनाम सिंह सेवानिवृत प्रवक्ता गणित जीवन राम पालिया, पूर्व वार्ड सदस्य ढेलू शंभू राम पालिया व सरवण कुमार ने संभाला।
इस अवसर पर रोटेरियन अजय ठाकुर, जिला परिषद भड़याड़ा कुशाल भारद्वाज, कैप्टन चंद्र सिंह राणा, राम लाल वालिया, सेवानिवृत डीएसपी ज्ञान चंद ठाकुर, सेवानिवृत सहायक अभियंता कांशी राम वर्मा, सेवानिवृत अधीक्षक भूपेंद्र ठाकुर, सेवानिवृत कैप्टन लाभ सिंह धरवाल, रूपेश सेन, कर्म चंद, तारा चंद ठाकुर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, सेवानिवृत एसडीओ बृज गोपाल अवस्थी, अरूण गुलेरिया, विशाल शर्मा, मंजीव सोनी, कर्ण शर्मा, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे l
वहीं जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने कहा कि बेशक कुछ नेता और स्वार्थी लोग इस आंदोलन को पहले दिन से ही कमजोर करने की फिराक में थे, लेकिन जनता की एकता सर्वोपरि है और यह आंदोलन सुनियोजित और अनुशासित तरीके से चल रहा है। इसमें शामिल सभी संगठनों व लोगों की आपस में जबरदस्त मजबूती कायम हुई है और हमारी उम्मीद से भी कहीं ज्यादा लोग 07 तारीख को अपनी एकता का परिचय देने तथा भेदभावपूर्ण व द्वेषपूर्ण तरीके से जोगिंदर नगर से छीने जा रहे इस संस्थान को बचाने हेतु जन आक्रोश महारैली में हिस्सा लेने आ रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग के पूर्व उपाध्यक्ष कैप्टन चंद्र सिंह राणा ने सभी पूर्व सैनिकों तथा वर्तमान सैनिकों के परिजनों से भारी संख्या में इस महारैली में शामिल होने की अपील की है। ढेलू पंचायत के प्रधान हरनाम सिंह ने कहा कि उनकी पंचायत से सैंकड़ों लोग इस महारैली में आयेंगे। उन्होंने सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे सभी भी आएं तथा समस्त जनता को भी साथ लाएं।
इस अवसर पर रजनी देवी, दीपा कुमारी, लीला देवी व कुशमा देवी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सभी महिलाएं तथा किसान सभा से जुड़ी महिलाएं भी बड़ी संख्या में 07 सितंबर की रैली में हिस्सा लेंगी।
इस अवसर पर सेवानिवृत सहायक अभियंता कांशी राम वर्मा तथा भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि जोगिंदर नगर के संस्थान को बचाने के लिए 07 सितंबर को बड़ी संख्या में सेवानिवृत अधिकारी व कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे।
वहीं संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरुशरण परमार ने कहा कि जब तक RCFC को बहाल नहीं किया जाता है, तब तक उनका आंदोलन चलता रहेगा। मंडी की सांसद कँगना रनौत से भी संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल एक दो दिनों में मुलाकात करेगा और संघर्ष समिति के मुद्दों को आयुष विभाग भारत सरकार के समक्ष रखने की माँग की जाएगी l
#nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #information #follow #HungerStrike #protest Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal Indian National Congress Bharatiya Janata Party (BJP)
Mandi, Mandi | Sep 2, 2026