विदिशा नगर: नासिक मामले के विरोध में विदिशा में बजरंग दल का प्रदर्शन, लव जिहाद का पुतला दहन
नासिक की एक मल्टीनेशनल कंपनी में हुए यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर विदिशा में शनिवार शाम 6 बजे बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद के विरोध में पुतला दहन किया और रैली निकालकर अपनी नाराजगी जताई।रैली के माध्यम से सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर माधवगंज चौराहे पहुंचे, जहां सभा का आयोजन किया गया।