जगदीशपुर: शहर में सफाई व्यवस्था के लिए अनशन पर बैठे छात्र का विधायक ने पांचवें दिन तुड़वाया अनशन
शहर सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 21 दिवसीय अनशन पर बैठे छात्र आलोक राज का 5 वें दिन मंगलवार को नगर विधायक रोहित पांडे ने मौके पर पहुंचकर अनशन पर बैठे छात्र से बातचीत की साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने और शहर को पूरी तरह से स्वच्छ बनाए रखने का आश्वासन दिया इसके बाद नगर विधायक ने आलोक को नारियल पानी पिलाकर अनशन खत्म करवाया