धमतरी: अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने राजस्व न्यायालयों में भ्रष्टाचार, बाबू प्रथा एवं दलाल तंत्र पर रोक लगाने की मांग की
बता दें कि राज्य विधिज्ञ परिषद छत्तीसगढ़ के सदस्य एवं अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, राजस्व मंत्री एवं राजस्व सचिव को पत्र प्रेषित कर प्रदेश के राजस्व न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, बाबू प्रथा एवं दलाल तंत्र पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा राजस्व कानूनों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।