अजयगढ़: मझगवां बांध परियोजना: मुआवजा अधूरा मिलने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आशियानों पर चला बुलडोजर
पन्ना जिले की मझगवां बांध परियोजना के तहत ग्राम गडरियन पुरवा में विस्थापन की कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी और पुलिस बल की मौजूदगी में जैसे ही दो मकानों को ढहाया गया, पूरा गांव आक्रोशित हो उठा और प्रशासनिक अमले को बैरंग लौटना पड़ा। ग्रामीण महिलाओं