जखनिया: डीएम अनुपम शुक्ला लखपति दीदियों के बीच पहुंचे, बैंक अफसरों को लगाई फटकार, महिलाओं की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
गाजीपुर में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बड़ा संदेश दिया है। लखपति दीदियों के साथ सीधे संवाद में डीएम ने बैंक अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराज़गी जताते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। महिलाओं को बिना भटकाए समयबद्ध ऋण वितरण और योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।