कुटुंबा: कुटुंबा : भीम बराज लबालब, फिर भी उत्तर कोयल मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों की बढ़ी चिंता
झारखंड में लगातार हो रही बारिश से उत्तर कोयल परियोजना के भीम बराज में जल भंडारण क्षमता लगभग पूरी हो चुकी है। अतिरिक्त पानी बराज के डाउन साइड में छोड़ा जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद उत्तर कोयल मुख्य नहर के तटबंधों की टेस्टिंग अब तक शुरू नहीं हो सकी है। जल संसाधन विभाग का दावा है कि नहर संचालन की सभी तैयारियां पूरी हैं, लेकिन अधूरे निर्माण कार्य के कारण पानी का