मरवाही: जीपीएम के गौरेला में मनरेगा तकनीकी सहायक बर्खास्त, पशु शेड निर्माण के बदले मांगी रिश्वत, वीडियो वायरल
जीपीएम में जनपद पंचायत गौरेला में भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्यवाही की है । जानकारी के अनुसार मनरेगा के तहत कार्यरत तकनीकी सहायक तरुण ताम्रकार को तत्काल प्रभाव से उनके पद से पृथक कर दिया गया है। यह कार्रवाई एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई है, जिसमें वे पशु शेड निर्माण की स्वीकृति के बदले रिश्वत की मांग करते नजर आ रहे थे।