बड़ौद: जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, खजू के हाई स्कूल में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर नाराजगी
जिला कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार हेतु जिला शिक्षा अधिकारी आरसी खंदार तथा एडीपीसी दिनेश कुंभकार द्वारा सोमवार को दोपहर 1 बजे शासकीय हाई स्कूल खजूरी बड़ौद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अत्यंत कम पाई गई जिससे प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है