बड़ौद: बडौद के शासकीय अस्पताल में सोमवार को नसबंदी शिविर आयोजित, 59 महिलाओं का हुआ ऑपरेशन
जनसंख्या नियंत्रण की दृष्टि से एवं परिवार नियोजन को लेकर आज सोमवार 2 दिसम्बर को जिले के बड़ोद में डग मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान दोपहर 3 बजे तक स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी ऑपरेशन के लिए 59 महिलाओं का चयन कर रजिस्ट्रेशन किया गया।उक्त जानकारी शासकीय अस्पताल से शाम 5 बजे दी गई