बड़ौद: मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह रतलाम से नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी के दर्शन के लिए रवाना हुए
आज रविवार 1 दिसम्बर को मध्य प्रदेश शासन के परिवहन व स्कूल शिक्षा विभाग मंत्री उदय प्रताप सिंह का रतलाम से नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बगलामुखी के दर्शन हेतु जाते समय शाम 5 बजे बड़ोद के ग्राम मदकोटा गरबड़ा के यहां पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तूफान सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हार माला पहनाकर स्वागत किया गया