शाहपुरा: ग्राम लामी में दुर्गा विसर्जन के दौरान नारियल निकालने पानी में गए युवक की डूबने से मौत, जांच जारी
भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि मनीष भूमिया निवासी ग्राम लामी ने बताया कि वह लोग दुर्गा विसर्जन के लिए गए हुए थे दुर्गा विसर्जन के दौरान चढ़ाये गए नारियल को लेने उसका भाई कमलेश भूमिया पानी में घुस गया लेकिन वहां कचरे में फस गया जो बाहर नही निकल सका। लोगों ने उसे बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो गई।