होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में आयोजित होने वाली नीट परीक्षार्थियों की सहायता हेतु नर्मदापुरम स्टेशन पर बनाया गया हेल्प बूथ डेस्क
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) 21 जून को आयोजित की जा रही है।शनिवार शाम 4 बजे रेलवे पीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा एवं उनके परीक्षा केन्द्रों तक सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल द्वारा विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं।