देहरादून: उत्तराखंड में मानसून को लेकर लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कीं
उत्तराखंड में 10 जून तक मानसून आने की संभावना है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी विभाग ने भी कमर कस ली है। विभाग के एचओडी राजेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मानसून की तैयारी को मुकम्मल रूप दिया गया है। बताया कि उन स्थानों का चयन किया गया है जहां पर रोड ब्लॉक रहती है। जेसीबी और पोकलेन मशीन को भी डेप्लॉय करना शुरू कर दिया है।