शिवपुरी नगर: वाह री यातायात व्यवस्था! न रैली, न बारात, फिर भी गुरुद्वारा चौराहे पर 'बंधक' बना शहर
शिवपुरी शहर की यातायात व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह से चरमरा गई है। बीती रात करीब 9:00 बजे शहर के प्रमुख गुरुद्वारा चौराहे पर एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहाँ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। हैरानी की बात यह रही कि जिस समय यह जाम लगा, उस दौरान न तो कोई बारात निकल रही थी और न ही कोई जुलूस या रैली थी।