पटना ग्रामीण: VVPAT पर्चियां मिलने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, आयोग ले रहा है एक्शन
समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में EVM से निकलने वाली हजारों VVPAT की पर्चियां कूड़े में फेंकी हुई मिली है। इसे लेकर शनिवार शाम करीब 5 बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि घबराइए नहीं आयोग पूरे मामले पर एक्शन ले रहा है और बिहार सरकार भी पूरे मामले को देखेगी।