कर्वी: चित्रकूट में आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर अवैध शराब जब्त, 400 किलो लहन किया नष्ट
चित्रकूट में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आज रविवार दोपहर 1:40 बजे जारी प्रेसनोट में बताया गया कि कर्वी थाना क्षेत्र के भैरो पाग में दबिश देकर 35 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जबकि 400 किलो लहन नष्ट किया गया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग दर्ज किए गए हैं।