बागपत: रेनू डांसर हत्या मामले में पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों का हंगामा, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक
Baghpat, Bagpat | Jun 10, 2026 बागपत में रेनू डांसर की हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बुधवार को करीब दोपहर 1:00 बजे पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई और माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। परिजनों का आरोप है कि मामले में पुलिस लापरवाही बरत रही है