बिंदकी: ममरेजपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से झोपड़ी नुमा घर में लगी आग, हजारों रुपए की संपत्ति जल गई
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर के ममरेजपुर में रविवार व सोमवार की मध्य रात को आकाशीय बिजली गिरने से हरिप्रसाद के झोपड़ी नुमा घर में आग लग गई। जिससे हजारों रुपए की संपत्ति जल गई।खुशकिस्मती रही कि वह दूसरे झोपड़ी में सो रहे थे वरना मामला जानलेवा भी हो जाता। पास में पान मसाला की एक गुमटी भी थी वह भी जल गई। सोमवार को दिन में 2 बजे हल्का लेखपाल पहुंचे। जांच किया।