तखतपुर: बिलासपुर यातायात पुलिस के निर्देश, ऑटो चालकों के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य, नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई
शुक्रवार को दोपहर तकरीबन 2:00 मिली जानकारी,ऑटो चालकों के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई, बिलासपुर यातायात पुलिस ने शहर के सभी ऑटो चालकों के लिए खाकी यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य किया है। ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट और वाहन दस्तावेज साथ रखना होगा। क्षमता से अधिक सवारी, नो एंट्री उल्लंघन, बिना नंबर प्लेट पर कार्रवाई की जाएगी।