बलिया: गड़वार थाने की पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | May 20, 2026 गड़वार थाने की पुलिस द्वारा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को पियरिया जाने वाले रास्ते पर नहर पुलिया के पास से बुधवार की सुबह नौ बजकर 10 मिनट में गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम दीपक कुमार पुत्र विजय शंकर निवासी भदपा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था।