हंडिया तहसील क्षेत्र में आंगनबाड़ी की जमीन की पैमाइश के दौरान राजस्व टीम पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे लेखपालों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।लेखपालों का कहना था कि राजस्व कर्मियों पर हमला कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने प्रशासन से राजस्व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
Handia, Allahabad | Jun 16, 2026