मुरैना में एसपी का मध्यरात्रि निरीक्षण, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और अवैध रेत पर सख्ती
मुरैना में पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने 8-9 अगस्त की मध्यरात्रि जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों और चेकिंग पॉइंट्स का निरीक्षण किया। आरटीओ बैरियर और अल्लाबेली चौकी पर पहुंचकर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात के निर्देश दिए। साथ ही अवैध रेत के उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहनों की प्रभावी चेकिंग और लगातार निगरानी के निर्देश दिए।
Morena, Morena | Aug 10, 2026