हनुमानगढ़: गांव लखूवाली के पास पिकअप में सवार कुछ लोगों ने युवक का रास्ता रोका, पिस्टल व हथियारों के बल पर की मारपीट
लखूवाली गांव में एक युवक और उसके साथी के साथ मारपीट, लूटपाट तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर टाउन थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लखूवाली निवासी 24 वर्षीय फिरोज खान पुत्र शौकिन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 27 मई की रात करीब 8 बजे की घटना है।