शिवपुरी नगर: धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे दंपत्ति को नेशनल हाईवे-46 कार ने रौंदा, पति की मौत, पत्नी गंभीर
एक तरफ जहां पूरा परिवार धार्मिक अनुष्ठान की खुशियों में डूबा हुआ था, वहीं शुक्रवार की काली रात ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया। कोलारस अनुभाग की लुकवासा चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-46 पर बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पति की दर्दनाक मौत हो गई।